भारत के लिए टॉप मनोरंजन एप्स

क्या आप मनोरंजन के लिए भारतीय ऐप डाउनलोड करना चाहते हैं? हालांकि, ज्यादातर यूजर्स मनोरंजन के लिए अपने फोन में एक ऐप जरूर रखते हैं, ताकि वे अपने खाली समय में इसका इस्तेमाल कर सकें। वैसे तो गूगल प्ले स्टोर पर बहुत सारे ऐप हैं, लेकिन उनमें से ज्यादातर भारतीय ऐप नहीं हैं।

यदि आप टॉप मनोरंजन एप्स की तलाश में हैं, तो आप सही जगह पर हैं। इस आर्टिकल में, मैंने मनोरंजन के लिए भारतीय ऐप्स की एक लिस्ट तैयार की है। जानिए कौन से भारतीय ऐप हैं आपके लिए बेस्ट।

मनोरंजन के लिए भारतीय ऐप कौन कौन से हैं

गूगल प्ले स्टोर पर ढेर सारे मनोरंजन के लिए भारतीय एप्स मौजूद हैं लेकिन वो सभी अच्छे नहीं हैं। यहां नीचे बेहतरीन भारतीय ऐप दिए गए हैं।

ZEE5:Movies, Web Series & more

अगर आप मनोरंजन के लिए भारतीय ऐप डाउनलोड करना चाहते हैं, तो ZEE5 बढ़िया है। लेकिन इसके लिए आपको एक प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेना होगा। आप अपनी भाषा में 4500+ मूवी, 200+ वेब सीरीज़, लाइव न्यूज़ और बहुत कुछ का आनंद ले सकते हैं। आप दुनिया भर के बेस्ट शो देख सकते हैं – Pakistani, Turkish, Korean और Spanish शो बिल्कुल मुफ्त में।

Hotstar

Hotstar लाइव स्पोर्ट्स, टीवी शो और फिल्मों को देखने के लिए एक वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप है। आप भारत और दुनिया भर के टीवी शो और फिल्मों, स्टार इंडिया टीवी शो, हर खेल आयोजन और हॉटस्टार स्पेशल का आनंद ले सकते हैं।

MX TakaTak Short Video App

MX TakaTak एक इंडियन फ्री शॉर्ट वीडियो मेकर ऐप (टिकटोक जैसा इंडियन ऐप) है, जहां आपको पोपुलर होने और फॉलोअर्स हासिल करने का मौका मिलता है। ऐप मजेदार वीडियो प्रदान करता है जिसे आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ देख और शेयर कर सकते हैं। आप इसपर म्यूजिक वीडियो, फनी डायलॉग डबिंग और लिप-सिंक वीडियो भी बना सकते हैं।

JioTV

JioTV भारत का सबसे अच्छा मनोरंजन ऐप है। आप 15+ भाषाओं में 200+ एचडी चैनलों, 800+ टीवी चैनलों पर लाइव टीवी देख सकते हैं। अपनी पसंद की केटेगरी में शो देख सकते है: सिनेमा, संगीत, खेल, समाचार, भक्ति, आदि। 

MX Player Online: OTT & Games

MX Player Online एक मुफ्त वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप है, जो एमएक्स ओरिजिनल वेब सीरीज और एक्सक्लूसिव शो, फ्री मूवीज, टीवी शो, म्यूजिक और 100+ गेम्स सहित कंटेंट प्रदान करता है।

Josh: Indian Short Videos App

Josh टिकटोक जैसा इंडियन ऐप है। यह ऐप मनोरंजन के लिए शॉर्ट वीडियो प्रदान करता है। इसपर आप मनोरंजन, मस्ती से जुडी विडियो देख सकते हैं। आप 15 से अधिक केटेगरी जैसे नृत्य, संगीत, कॉमेडी, चुटकुले, मज़ाक, चुनौतियाँ, शायरी, पालतू जानवर, खाना पकाने, बॉलीवुड, फ़ैशन, कॉमेडी, और बहुत कुछ के ट्रेंडिंग वीडियो देख सकते हैं। आप व्हाट्सएप के लिए स्टेटस भी डाउनलोड कर सकते हैं।

Moj – India’s Most Popular Short Video App

Moj भारत का टिकटोक जैसा ऐप है जिसे ShareChat द्वारा बनाया गया है। आप इस ऐप पर शोर्ट वीडियो का आनंद ले सकते हैं। ऐप मजेदार वीडियो प्रदान करता है जिन्हें आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ देख और शेयर कर सकते हैं। 

Chingari – powered by GARI

चिंगारी मनोरंजन के लिए भारतीय ऐप है। इसपर आप मजेदार शोर्ट वीडियो देख सकते हैं और उनका आनंद ले सकते हैं। आप फ़ूड, फ़ैशन, DIY, मीम्स, आदि वीडियो देख सकते हैं। यह उपयोग में आसान इंटरफ़ेस देता है।

Battlegrounds Mobile India (BGMI)

अगर आप गेम लवर हैं तो मनोरंजन के तौर पर आप BGMI गेम खेल सकते हैं। बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया एंड्रॉइड के लिए सबसे पोपुलर शूटिंग गेम है। आप इसे अकेले भी खेल सकते हैं, या आप अपने दोस्तों के साथ टीम बनाकर भी खेल सकते हैं। विभिन्न प्रकार के मिशनों को पूरा कर सकते है। आप कण्ट्रोल, साउंड और चैट, और ग्राफ़िक्स को कस्टमाइज कर सकते हैं।

क्या इस लिस्ट ने आपको भारत के टॉप मनोरंजन एप्स खोजने में मदद की? अगर मुझसे कोई मनोरंजन के लिए भारतीय ऐप एप्स छूट गया है, तो मुझे कमेंट बॉक्स में बताएं! छोटा सा निवेदन अगर यह लिस्ट आपके लिए मददगार साबित हुई, तो इसे शेयर करना ना भूलें।

इसे भी पढ़ें:

Aman Kumar Singh

AMAN SINGH एक Full-time ब्लॉगर है। इन्हे बेस्ट एंड्राइड ऐप और हाउ टो रिलेटेड कंटेंट यूजर के साथ शेयर करना पसंद है।

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.