इंग्लिश सीखने के लिए सबसे अच्छा ऐप कौन सा है:- क्या आप इंग्लिश सीखने वाला ऐप डाउनलोड करना चाहते है? इंग्लिश दुनिया में सबसे लोकप्रिय भाषाओं में से एक है और कई देशों में बोली जाती है। इंग्लिश सीखने के लिए प्ले स्टोर में बहुत सारे इंग्लिश सीखने का ऐप हैं लेकिन सबसे अच्छा इंग्लिश सीखने के लिए सबसे अच्छा ऐप कौन सा है।
यहां मैंने इंग्लिश सीखने वाला ऐप की एक लिस्ट तैयार की है जो आपको इंग्लिश भाषा सीखने और अभ्यास करने में मदद करेगी। यदि आपको पहले से ही थोड़ा बहुत इंग्लिश आता है, तो आप बहुत जल्दी इंग्लिश सीख सकते हैं।
कंटेंट की टॉपिक
इंग्लिश सीखने का ऐप डाउनलोड
प्लेस्टोर में बहुत सारे इंग्लिश सीखने वाला ऐप उपलब्ध हैं लेकिन उनमें से सभी अच्छे नहीं हैं। यहां नीचे दिए गए इंग्लिश सीखने के लिए सबसे अच्छा ऐप कौन सा है?
Duolingo

यह अंग्रेजी, हिंदी, चीनी, जापानी, कोरियाई, स्पेनिश, फ्रेंच, जर्मन, इतालवी, रूसी, पुर्तगाली, तुर्की और कई अन्य भाषाओं को फ्री में सीखने में मदद करता है। डुओलिंगो मजेदार मिनी-पाठों के साथ इंग्लिश सीखता है जो खेल की तरह लगते हैं। छोटे पाठ आपको इंग्लिश बोलने, पढ़ने, सुनने और लिखने का अभ्यास करने में मदद करते हैं।
Hello English: Learn English

यह भी एक बहुत अच्छा इंग्लिश सीखने का ऐप है। यह आपको 22 अन्य भाषाओं से इंग्लिश सीखने में मदद करता है। ऐप में 475 lessons, offline support, 10,000 word dictionary, दिए गए है और आपकी सहायता के लिए शिक्षक भी हैं। अंग्रेजी के लिए यह कुछ मजेदार तरीको का उपयोग करता है जैसे दैनिक समाचार, ऑडियो और वीडियो क्लिप और ईबुक आदि।
Lingbe: Practice languages with native speakers

Duolingo और Hello English पर इंग्लिश सीखने के बाद इंग्लिश में अच्छी तरह से बातचीत करना सिखने के लिए आपको Lingbe ऐप की जरूरत होगी। इस एप द्वारा आप English speaking की प्रैक्टिस कर सकते है। आप उन लोगों के साथ इंग्लिश बोलने की प्रैक्टिस कर सकते है, जो इंग्लिश सीखने (English speaking) के लिए इस एप का उपयोग कर रहे है।
HelloTalk – Learn Languages

HelloTalk भी एक बहुत ही अच्छा इंग्लिश सीखने का ऐप है जो आपको अंग्रेजी के साथ साथ 150 से अधिक अन्य भाषाओं को सिखने में मदद करता है। यह ऐप भाषा बोलने, पढ़ने, सुनने और लिखने के कौशल को अगले स्तर पर ले जाता है।
Memrise Easy Language Learning

Memrise एक और अच्छा पोपुलर इंग्लिश सीखने का ऐप है। यह इंग्लिश सीखने के लिए वीडियो क्लिप प्रदान करता हैं। इस ऐप से आप अंग्रेजी कई अन्य भाषाएं सीख सकते हैं।
Learn English Phrases

इंग्लिश सीखने के लिए बहुत ही सिंपल ऐप है। इसमें American और British pronunciations के साथ बहुत सारे वर्ड और Phrases है। आप अपनी खुद की आवाज़ भी रिकॉर्ड कर सकते हैं और सुन सकते हैं कि आप कैसा बोलते हैं। अंग्रेजी सीखने के लिए आप इसे ऑफ़लाइन भी उपयोग कर सकते है।
Tandem: Speak & learn languages

इंग्लिश बोलना सीखने के लिए आप Tandem पर अपना partner (जो इंग्लिश में एक्सपर्ट हैं) खोज सकते है और उससे इंग्लिश बोलना सीख सकते है। यह ऐप पिक्चर, टेक्स्ट और ऑडियो मैसेज के साथ वॉयस और वीडियो कॉल भी सपोर्ट करता है। इस ऐप में आप 160 से भी अधिक भाषाओं को सिख सकते है।
Learn English Daily

यह फ्री में एक इंग्लिश सीखने का ऐप है। आप native speaker द्वारा English phrases सुन सकते हैं। इंग्लिश बोलना सिखने के लिए यह ऑनलाइन लेसन भी प्रदान करता है।
क्या इस लिस्ट ने आपको एंड्राइड के लिए सबसे अच्छा इंग्लिश सीखने वाला ऐप डाउनलोड करने में मदद की? अगर मुझे कोई बेस्ट इंग्लिश सीखने का ऐप छुट गया हो, तो कमेंट बॉक्स में बताएं! छोटा सा निवेदन, अगर यह आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित हुई है, तो इसे शेयर करना न भूलें!
इसे भी पढ़ें:
Leave a Reply