क्या आप गाना बनाने वाला Apps खोज रहे है, तो आप बिल्कुल सही पोस्ट पर है। आज इस पोस्ट में मैंने कुछ सबसे अच्छा गाना बनाने वाला ऐप्स की एक लिस्ट बनाया है। इन एप्स को आप अपने फोन में इंस्टॉल करके अपनी आवाज में गाना गा सकते है और उन्हें रिकॉर्ड भी कर सकते हैं।
इसके अलावा इन ऐप्स में आपको karaoke साउंड और lyrics मिलते हैं जिन पर आप अपनी आवाज में गाना गा सकते हैं और उन्हें रिकॉर्ड करके अपने दोस्तों के साथ शेयर भी कर सकते हैं। कुछ गाना बनाने वाला ऐप में आप duet गाने भी गा सकते हैं।
तो चलिए उन सबसे अच्छा गाना बनाने वाला एप्स के बारे में जानते हैं…
सबसे अच्छा गाना बनाने वाला ऐप्स
वैसे तो गूगल प्लेस्टोर में बहुत सारे गाना बनाने वाला Apps मौजूद है। यहां नीचे मैने सबसे बेस्ट गाना बनाने वाला ऐप्स के बारे में बताया है और सबसे अच्छी बात यह है कि आप इन ऐप्स का उपयोग करके अपनी आवाज में गाना गा सकते हैं और अपने फोन में सेव भी कर सकते हैं।
Star maker: Sing karaoke songs

Star maker एक बहुत ही पॉपुलर सिंगिंग एप है। इसमें आप karaoke music पर गाना गा सकते है और उन्हें अपने फोन में रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसमें लाखों गाने दिए गए हैं आपको जो गाना अच्छा लगता है आप उसे गा सकते हैं। साथ ही आपको गाना गाते समय समय lyrics भी मिलते हैं। इस ऐप का उपयोग करके आप अपनी आवाज में कोई भी गाना बना सकते हैं। इसमें आपको इफेक्ट में मिलते हैं जिन्हें आप गाना बनाते समय उपयोग कर सकते हैं। प्ले स्टोर पर ऐप को अच्छी रेटिंग मिली है और इसे 10 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया गया है।

Smule गाना गाने और आवाज और वीडियो इफेक्ट के साथ रिकॉर्ड करने के लिए सबसे अच्छा कराओके संगीत ऐप है। आप karaoke गा सकते हैं, रिकॉर्डिंग और म्यूजिक वीडियो बना सकते हैं, और म्यूजिक सेलिब्रिटी के साथ गाना गा सकते हैं। इसमें 10 मिलियन से भी अधिक karaoke म्यूजिक दिए गए हैं। आप solo, duet या group में गाना गा सकते हैं। प्ले स्टोर पर ऐप को अच्छी रेटिंग मिली है और इसे 10 करोड़ से भी अधिक बार डाउनलोड किया गया है।

Karaoke भी एक बहुत अच्छा ऐप है। इसमें आप Karaoke म्यूजिक पर गाना गा सकते हैं और अपने फोन में सेव कर सकते हैं। इसमें आपको 1000+ karaoke songs मिलते है। प्ले स्टोर पर ऐप को अच्छी रेटिंग मिला है और इसे एक करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया गया है।

Timbre एक बहुत ही अच्छा music/video editor और mp3/mp4 cutter ऐप है। इस ऐप का उपयोग करके आप गाने और वीडियो को cut & edit कर सकते है। इस ऐप में बहुत सारे फीचर दिए गए हैं जिनका उपयोग करके आप अपने वीडियो और ऑडियो फाइल को cut, join and convert कर सकते है। प्ले स्टोर पर ऐप को अच्छी रेटिंग मिली है और इसे 50 लाख से अधिक पर डाउनलोड किया गया है।

Recording Studio Lite भी एक बहुत अच्छा गाना बनाने वाला ऐप है। इस ऐप का उपयोग करके आप recording, editing और mixing कर सकते है। इसके प्रीमियम वर्जन में आपको ढेरों सारे फीचर मिलते है। प्ले स्टोर पर ऐप को उतनी अच्छी रेटिंग नहीं मिली है लेकिन इसे 10 लाख से अधिक बार डाउनलोड किया गया है।

FL STUDIO एक बहुत ही पॉपुलर और प्रोफेशनल गाना बनाने वाला ऐप है। इस ऐप की मदद से आप एक complete और प्रोफेशनल म्यूजिक बना सकते है। इसमें आपको बहुत सारी फीचर और इफेक्ट मिलते है। ऐप आपको Drum Sampler, DirectWave Sample Player, GMS (Groove Machine Synth), Transistor Bass, MiniSynth & SuperSaw Instrument modules भी देता है। प्ले स्टोर पर ऐप को अच्छी रेटिंग मिली है और इसे 5 लाख से अधिक बार डाउनलोड किया गया है।
इस पोस्ट में मैंने आपको सबसे अच्छा गाना बनाने वाला ऐप के बारे में बताया। अगर मुझसे कोई बेहतरीन गाना बनाने वाला ऐप्स छूट गया है, तो मुझे कमेंट बॉक्स में बताएं। छोटा सा निवेदन अगर यह लिस्ट आपके लिए मददगार साबित हुई, तो इसे शेयर करना ना भूलें।
इसे भी पढ़ें:
Leave a Reply